
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत भोजपुर कॉलोनी के समीप पुलिया के नीचे एक 35 वर्ष युवक का शव बरामद किया गया. बताया जाता है कि भोजपुर कॉलोनी के पास नदी के नीचे उक्त युवक की लाश बरामद की गई. युवक की पहचान अब तक नहीं हो पाई. बताया जाता है कि उसको वहां पर मारकर फेंक दिया गया है. उसके शरीर पर और सिर पर गंभीर चोटें आई है. पुलिस उसकी पहचान के लिए काफी कोशिश कर रही है. उसके पॉकेट से अब तक कोई भी ऐसी कोई चीज नहीं मिला है जिससे उसकी पहचान हो सके.




