जमशेदपुर : एफजेसीसीआइ चुनाव में कोल्हान के व्यापारियों ने एकजुटता की मिसाल पेश करते हुए रांची पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया. कोल्हान के नव निर्वाचित उपाध्यक्ष विजय आनंद मूनका के नेतृत्व में करीब 45–50 व्यापारी एक साथ रांची पहुंचे और पूरे जोश एवं उत्साह के साथ मतदान में भाग लिया. श्री मूनका ने कहा कि कोल्हान के व्यापारियों की यह एकजुट भागीदारी व्यापारिक समाज की मजबूत इच्छाशक्ति और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए एफजेसीसीआइ के चुनाव अधिकारियों एवं पूरी चुनाव टीम को बधाई दी. इस अवसर पर कोल्हान के आरवीपी विजय आनंद मूनका, सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मानव केडिया, महासचिव पुनीत कोटिया, चाईबासा चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्य गण सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे.







