जमशेदपुर: जमशेदपुर के टेल्को स्थित प्लाजा ग्राउंड में महाबली स्पोर्टिंग क्लब के द्वारा हर साल की भांति इस वर्ष भी गणेश उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा. सारे कार्यक्रमों को तय करने के लिए सोमवार को बैठक की गयी. मुख्य रूप से उपस्थित क्लब के मुख्य संरक्षक जीतू सिंह, संरक्षक बाबा, अध्यक्ष सौरव मजूमदार, उपाध्यक्ष सौरभ घोष, महासचिव सक्षम श्रीवास्तव, नीरज गुप्ता, सचिव अक्षत श्रीवास्तव, सह सचिव सचिन, रिशु मिश्रा एवं अक्षत शर्मा एवं समिति के सदस्य उपस्थित थे.




