जमशेदपुर : गोलपहाड़ी स्थित गायत्री शक्तिपीठ में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया. इस अवसर पर आयोजित समारोह में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त संध्या प्रधान मुख्य अतिथि, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में रिंकू सिंह, संध्या सिंह, वंदना कुमारी एवं नीतू सिंह उपस्थित रहीं. (नीचे भी पढ़ें)

गायत्री शक्तिपीठ स्थित परिसर में आयोजित महिला दिवस समारोह की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके पश्चात आगत अतिथियों ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अपने विचार रखे. सभी अतिथियों ने इस अवसर पर अपने विचार रखते हुए महिलाओं की शिक्षा, उनकी आत्मनिर्भरता एवं समाज में महिलाओं को समाज में अपनी और सशक्त भूमिका सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया. (नीचे भी पढ़ें)

गायत्री परिवार के महिला प्रकोष्ठ की मधु शर्मा ने उपस्थित महिलाओं को सुरक्षा एवं उनके अधिकारों को लेकर जागरूक किया. तो बिंदी ने महिला सशक्तीकरण पर अपने विचार रखते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. इस आयोजन को सफल बनाने में गायत्री शक्तिपीठ के सहायक प्रबंध ट्रस्टी सुरेश लाल एवं गायत्री परिवार के सदस्यों ने महत्वपूर्ण योगदान किया. (नीचे भी पढ़ें)
इस अवसर पर जमशेदपुर गायत्री परिवार ट्रस्ट की ओर से आगत अतिथियों का अंगवस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया गया. बताते चलें कि गायत्री परिवार ट्रस्ट की ओर से समय-समय पर अलग-अलग तरह के सामाजिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किये जाते रहते हैं. इसी कड़ी में आगामी 26 मार्च को टाटानगर गायत्री शक्तिपीठ परिसर में गायत्री शक्तिपीठ स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया जाएगा.


















