
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत नामदा बस्ती काली मंदिर के समीप रविवार देर रात बाइक सवार दो अपराधियों ने उदय चौधरी नामक व्यक्ति को गोली मार दी. गोली उदय के सर पर लगी है. आनन- फानन में घायल व्यक्ति को इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया है. सूत्रों की अगर मानें तो घायल व्यक्ति की मौत हो गई है. उधर मामले की जानकारी मिलते ही गोलमुरी थाना पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. बताया जा रहा है कि उदय का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है. नशे के कारोबारी के रूप में क्षेत्र में विख्यात है. पिछले दिनों गोलमुरी थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना में उदय नामजद रहा है. घटना के संबंध में बताया जाता है, कि उदय अपने घर केबुल टाउन जा रहा था. इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो अपराधी वहां आ धमके और उदय पर गोलियां दाग दी गोली सर पर लगी है.






