जमशेदपुर: विश्व हिंदू परिषद बिरसानगर प्रखंड में समाजसेवी वीरेंद्र सिंह के सहयोग से जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में शनिवार को हनुमान जयंती मनाया गया, जिसमें हजारों लोगों के बीच गुड़,चना और शरबत का वितरण किया गया. जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित झारखंड प्रांत धर्म प्रचार प्रमुख संजय चौरसिया, धर्म यात्रा जिला प्रमुख हर्ष यादव, सह जिला प्रमुख जितेंद्र कुमार, दीपक कुमार, प्रखंड उपाध्यक्ष भोला, प्रखंड मंत्री अमित राम, चिंटू सिंह राजपूत, राजेश सिंह चंद्रवंशी, राजू कर्मकार, सूरज प्रमाणिक, गणेश गौउण्डर, मातृशक्ति प्रमुख कलावती पाठक दुर्गावाहिनी प्रमुख रेणु देवी, भानु देवी, एवं अन्य उपस्थित थे.



