जमशेदपुर: डॉ डॉक्टर मुकुंद प्रधान स्मृति न्यास एवं नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन के तत्वावधान में जमशेदपुर महानगर में सात बस्ती में नि:शुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया है. जिसमें 70 डॉक्टर का सहयोग मिला. सेवा बस्ती में रूपनगर, कपाली, धातकीडीह, टुइलाडूंगरी, सीतारामडेरा ,छायानगर जैसे बस्ती मे संपन्न हुआ. डॉक्टर गोपाल ,डॉक्टर रोहित झा,डॉक्टर नकुल ,डॉ अनूप जैसे 70 डॉक्टर ने इस कार्य को संपन्न कराया. (नीचे भी पढ़े)

इस दौरान जांच के अलावे संबंधित रोगियों को मुफ्त में दवा भी दी गयी. इससे कार्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों द्वारा कार्य संपन्न करवाने में अपना योगदान दिए. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तरफ से नवीन,मनोज,संजय , नवीन, काबरा, जय गोपाल व अन्य 30 स्वयंसेवकों द्वारा कार्य को संपन्न कराया. इस सेवा कार्य में नि:शुल्क जांच शिविर में 700 रोगियों का मुफ्त में इलाज व दवाइयों का वितरण किया गया.




