
Saraikela : पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की आज 76 वीं जयंती है. इधर सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया में कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती बेहद ही सादगीपूर्ण तरीके से मनायी. इस दौरान कांग्रेसियों ने सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों को पालन करते हुए स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें स्मरण किया और उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया. वैसे बारिश के कारण कोई बड़े नेता इस कार्यक्रम में शिरकत करने नहीं पहुंचे. वरिष्ठ कांग्रेसी नेता फूलकांत झा ने बताया कि स्वर्गीय राजीव गांधी आधुनिक भारत के शिल्पी थे. आज देश उनके बताए आदर्शों पर चलते हुए सफलता की उचाइयों को छू रहा है.








