जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर के बामनगोड़ा स्थित हाउस नंबर-1, सालगाझरी केबिन के समीप शनिवार को एसआरएच स्वास्थ्य सेवा (एसआरएच स्वास्थ्य सेवा) का विधिवत शुभारंभ किया गया. उदघाटन समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि नयनतारा सिंह ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में चिकित्सक, गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे. अतिथियों ने एसआरएच स्वास्थ्य सेवा की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह केंद्र शहरवासियों को बेहतर, सुलभ और किफायती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर बताया गया कि एसआरएच स्वास्थ्य सेवा के माध्यम से मरीजों को गुणवत्तापूर्ण दवाइयां 90 फीसदी तक कम मूल्यो पर जी लैब फार्मेसी के सहयोग से तथा आधुनिक डायग्नोस्टिक जांच की सुविधा लुपिन डायग्नोस्टिक द्वारा और प्रिवेंटिव हेल्थकेयर संबंधी सेवाएं जो आधुनिक तकनीक से लैस रिच एआई मशीन द्वारा एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गयी है. (नीचे भी पढ़ें)

साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा भी उपलब्ध कराई गयी है. समारोह के दौरान अतिथियों ने केंद्र का अवलोकन किया और इसके संचालन के लिए शुभकामनाएं दीं. आयोजकों ने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना तथा लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना है. कार्यक्रम के समापन पर सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया गया.







