जमशेदपुर : कमलपुर थाना क्षेत्र स्थित कांकीडीह गांव में लाल पेट्रोल पंप के समीप शनिवार को दो बाइकों की सीधी टक्कर हो गई. हादसे में तीन लोग घायल हो गए. घायलों की पहचान आदित्यपुर थाना क्षेत्र के नगीनापुरी रोड नंबर-15 निवासी अमन कुमार (25), बिडरा गांव निवासी शंभू कैवर्त (40) तथा रंजन कैवर्त (28) के रूप में हुई है. (नीचे भी पढ़ें)
घटना की सूचना मिलते ही कमलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस ने घायलों के परिजनों को भी घटना की जानकारी देकर अस्पताल बुलाया. कमलपुर थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है. मामले में विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है.







