
जमशेदपुर : जमशेदपुर की सामाजिक संस्था हर हर महादेव सेवा संघ द्वारा सोमवार को प्रत्येक वर्ष की तरह साधु समाज के बीच कंबल वितरण प्रारंभ किया गया. संघ द्वारा यह कंबल सेवा प्रत्येक वर्ष जाड़े में की जाती है. संघ ऐसे जरूरतमंदों को जानकारी एकत्रित करता है और यथा संभव इस कार्य को करने का प्रयास करता है. अब तक संघ ने लाखों ज़रूरतमंदों तक यह सेवा प्रदान की है और उन बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त किया है. इस बार कोरोना काल को देखते हुए संघ ने निर्णय लिया है कि इस कार्यक्रम को समूह में ना कर इसे व्यक्तिगत जरूरतमंद के घर जा कर ऐसी सेवा हम करें ताकी इसे सुरक्षित तरीक़े से संपन्न किया जा सके.

श्री काले ने संघ के हर सदस्य को इसे सफल बनाने के लिये हृदय से धन्यवाद दिया. इस अवसर पर संघ के संरक्षक एवं वरिष्ठ पत्रकार बृजभूषण सिंह ने कहा कि संघ का यह कार्य दिल को छू जाता है. उन्होंने कहा कि यह ईश्वर की कृपा ही है कि संघ ऐसे कार्य निरंतर कर पा रही है. संघ के अध्यक्ष सुखविन्दर सिंह निक्कु ने धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा की प्रभु की कृपा बनी रही तो यह सेवा सदा चलती रहेगी. कार्यक्रम में अखिलेश पाण्डेय, रूपेश झा, जुगून पाण्डेय, महेश मिश्रा, विभाष मजूमदार, प्रिन्स सिंह, सुमन कुमार, अभिषेक पांडेय, धीरज चौधरी, राहुल तिवारी, विक्रम ठाकुर, विकास, टोब्बी सिंह, अनुज, पप्पू, शेखर मुखी, मन्नू, नन्द किशोर, राजु, मनीष सिंह, दीपक सिंह मुण्डा, सूरज, सागर, अनुज मिश्रा, पिन्टू भिर्भरिया समेत अन्य लोग मौजूद थे.




