जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत भुइयांडीह निवासी किशोर के पोते का इलाज (टीएमएच) टाटा मेन हॉस्पिटल में चल रहा है. पोते के परिवार गरीबी के कारण हॉस्पिटल का बिल भुगतान नहीं कर पा रहे थे, जिसके कारण हॉस्पिटल वाले इलाज करने से मना कर दिये थे. इस बात कि खबर जैसे ही समाजसेवी बाबू वीरेंद्र सिंह को मिली वैसे ही तुरंत बच्चे के गार्जियन मजदूर किशोर से संपर्क साधा और उन्हें पचास हजार रुपए मदद किया और आगे भी मदद करने का वादा किया. (नीचे भी पढ़ें)
मदद मिलते ही परिवार वाले भावविभोर हो गए. वही समाजसेवी बाबू वीरेंद्र सिंह ने बताया कि हमे ऐसे लोगों को मदद करने में सुकून मिलता है और वें भगवान से यही प्रार्थना करता है कि भगवान उन्हें इतनी शक्ति दे कि वें ऐसे कई जरूरतमंद परिवार की मदद कर सके.




