जमशेदपुर: जमशेदपुर के ग्रामीण इलाका डिमना लेक से सटे बोड़ाम थाना अंतर्गत बोंटा पंचायत के गेरूआ गांव स्थित लेक व्यू रिसॉर्ट में देह व्यापार के आरोप में मैनेजर संतोष गिरी पर सुबह करीब साढ़े 10 बजे आक्रोशित ग्रामीणों ने हमला कर दिया. ग्रामीणों ने एक भवन के 3 कमरों से 3 जोड़ी को निकाल कर पुलिस के हवाले कर दिया. (नीचे भी पढ़े)

जबकि एक अन्य भवन के कमरे में मौजूद एक जोड़ी मौका पाकर भाग निकले. ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले 6 महीने से यहां देह व्यापार चलाया जा रहा था. आज ग्रामीणों ने आपत्तिजनक स्थिति में कुल 4 जोड़ियों को पकड़ा था जिनमें से एक जोड़ी मौका पाकर भाग निकले. मौके पर बोड़ाम पुलिस पहुंच चुकी है और 3 जोड़ियों को कब्जे में लेकर थाना ले जाने का प्रयास कर रही थी लेकिन आक्रोशित ग्रामीण रिसॉर्ट के मालिक को बुलाने की मांग पर अड़े हुए हैं. (नीचे भी पढ़े)

ग्रामीण इस रिसॉर्ट को पूरी तरह से बंद कराने की मांग कर रहे हैं. ग्रामीण मालिक आने के बाद ही छोड़ने की बात कर रहे हैं. ग्रामीणों द्वारा बवाल किया जा रहा है. मैनेजर संतोष गिरी ग्रामीणों के कब्जे में था जिसे पुलिस के हवाले किया गया. इस घटना में कुछ ग्रामीणों ने मैनेजर संतोष गिरी की पिटाई भी कर दी थी. मैनेजर ने बताया कि यह रिसॉर्ट धनबाद निवासी विनोद सिंह का है. एक ही चहारदीवारी के अंदर में एक साइड पतंजलि का चिकित्सा केंद्र चलता है. (नीचे भी पढ़े)
दूसरे साइड में रिसॉर्ट चलता है जहां अक्सर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से जोड़ियां आते हैं. पुलिस द्वारा कमरे के अंदर ली गई तलाशी के क्रम में कई आपत्तिजनक सामान बरामद हुए हैं.ग्रामीणों ने प्रशासन से रिसोर्ट की गहन जांच कराने और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो इसे तत्काल बंद कराने की मांग की है.
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन जल्द कार्रवाई नहीं करता, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पकड़े गए युवक-युवतियों से पूछताछ की जा रही है. इलाके में इस घटना को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है.







