जमशेदपुर : जमशेदपुर में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया गया. इसके तहत सहायक उत्पाद आयुक्त के निर्देश पर जमशेदपुर के उलीडीह थाना अंतर्गत डिमना रोड, सोनारी थाना अंतर्गत न्यू कपाली बस्ती, कदमा थाना अंतर्गत रामजनमनगर, बागबेड़ा थाना अंतर्गत वायरलेस मैदान और प्रधानटोला तथा परसुडीह थाना अंतर्गत कीताडीह और लाइनटोला में अवैध शराब बिक्री स्थलों पर छापामारी कर अवैध शराब बरामद कर जब्त किया गया. इसको लेकर पांच अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. विभाग ने अरुणाचल प्रदेश में बिकने वाली किंग्सगोल्ड व्हीस्की का दस पीस, रॉयल सेलीब्रेशन का 11 पीस व्हीस्की का बोतल, कुल 15.75 विदेशी शराब जबकि 150 लीटर देशी शराब बरामद किया गया.






