
जमशेदपुर : इंडियन नेशनल स्टील, माइंस, मेटल एंड इंजीनियरिंग इंप्लाइज फेडरेशन में जगह पाने वाले नेताओं का अभिनंदन हो रहा है. इस कड़ी में टाटा स्टील की अनुषंगी कंपनी टीजीएस में टिस्को मजदूर यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, महासचिव शिवलखन सिंह और संयुक्त सचिव दिनेश उपाध्याय का अभिनंदन किया गया. राकेश्वर पांडेय को इंडियन नेशनल स्टील, माइंस, मेटल व इंजीनियरिंग का वर्किंग प्रेसिडेंट बनाया गया है जबकि शिवलखन सिंह सचिव और दिनेश उपाध्याय को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है. उन नेताओं के अभिनंदन करने वालों में टिस्को मजदूर यूनियन के कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार महतो, कमेटी मेम्बर नवीन कुमार सिन्हा, कौशल कुमार एवं ओमप्रकाश पाठक उपस्थित थे. शिवलखन सिंह ने राकेश्वर पांडेय, रघुनाथ पांडेय और जी संजीवा रेड्डी के प्रति आभार जताया है. (नीचे पूरी खबर पढ़ें)

दूसरी ओर, इंडियन नेशनल स्टील, मेटल्स, माइंस, इंजीनियरिंग फेडरेशन के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री रघुनाथ पांडेय को पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में उनके कार्यालय में सम्मानित किया गया. इस अवसर पर मनोज कुमार सिंह के अलावा परशुराम मिश्रा, नीरज दुबे, हरेंद्र सिंह, वीरेंद्र यादव, सिंधु कुमार, कमलेश यादव, संजय सिंह, संजय सिन्हा आदि उपस्थित थे.





