जमशेदपुर : जनता दल (यूनाइटेड) एसटी मोर्चा द्वारा 170वां हूल दिवस जमशेदपुर बिरसानगर चौक स्थित सिद्धू–कानू स्मारक स्थल पर मनाया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय उपस्थित थे. विधायक श्री राय के साथ जद (यू) नेताओं ने झारखंड के महान क्रांतिकारी अमर शाहिद सिद्धू– कानू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. सिद्धू– कानू अमर रहे की जयगोष से स्मारक स्थल गूंज उठा. नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हल क्रांति के महायानकों सिद्धू– कानू, चांद– भैरव, फूलों– झानो सहित अन्य वीर वीरांगनाओं को नमन करते हुए उनकी शौर्य गाथा और बलिदान को याद किया. (नीचे भी पढ़ें)
जद (यू) नेता प्रकाश कोया ने कहा की आजादी के इन महानायकों की जीवन गाथा युगो युगों तक लोगों को प्रेरित करते रहेगी. इस अवसर पर जद (यू) जिला महासचिव कुलविंदर सिंह पन्नू, प्रकाश कोया, अमित शर्मा, संजीव सिंह, अशोक सिंह, बिरसानगर मंडल अध्यक्ष शंकर कर्मकर, सूरज हेम्ब्रोम, सुलोचना मुंडा, भानू देवी मुंडा, राहुल सिन्हा एवं दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.




