जमशेदपुर: जमशेदपुर के सोनारी स्थित डोबो पुल के पास जनता दल यूनाइटेड( जदयू) के जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव के नेतृत्व में राज्यसभा सांसद सह जदयू के प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो का भव्य स्वागत किया गया. इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने फूल-माला पहनाकर तथा गर्मजोशी के साथ उनका अभिनंदन किया. इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे. मौके पर जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि राज्यसभा सांसद खीरू महतो लगातार जनता की आवाज को संसद तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं और क्षेत्र के विकास के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. (नीचे भी पढ़े)
वहीं राज्यसभा सांसद खीरू महतो ने लोगों का आभार जताते हुए कहा कि जनता का प्यार और समर्थन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उन्होंने क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं के समाधान और संगठन को मजबूत करने को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा भी की. विदित हो कि बिष्टुपर में जदयू का कोल्हान प्रमंडलीय बैठक 26 होगा. इस बैठक में शामिल होने के लिए प्रदेश अध्यक्ष जमशेदपुर पहुंचे है. बैठक का उद्देश्य संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण, आगामी राजनीतिक रणनीति तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर व्यापक चर्चा करना है.


















