
जमशेदपुर: परसुडीह स्थित कुंडू भवन में झामुमो प्रखंड कमेटी की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष बहादूर किस्कू की. इस दौरान बहादूर किस्कू ने बताया कि कदमा में हुए बैठक में लिये गये निर्णय के आलोक में यह बैठक आहूत की गयी है. इसमें तय किया गया कि 22 जनवरी को डिप्टी सीएम रहे स्वर्गीय सुधीर महतो की जयंती है, जिसे पार्टी धूमधाम से मनाने जा रहे हैं. इसके अलावे 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती भी मनायी जायेगी.
उन्होंने बताया कि हलुदबनी स्थित नेताजी की तस्वीर के सामने एक सादे समारोह का आयोजन किया जायेगा. इसके अलावा पार्टी 31 जनवरी को एक बड़ा कार्यक्रम करने जा रही है, जिसमे 55 पंचायतों के अध्यक्ष, सचिव को आमंत्रित किया जायेगा. साथ ही एक पंचायत से 10 कार्यकर्ताओं को बुलाया जायेगा. इस कार्यशाला का आयोजन विकास की गति को तेज करने के लिये किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में मोहन कर्मकार, शेख बदरुउद्दीन, आस्तिक महतो, राजू गिरि, अल्पसंख्यक मोर्चा के हिदायतुल्ला खान, पूर्व सांसद सुमन महतो, दुलाल भुइंया समेत और भी कई पूर्व विधायक व मंत्री शामिल होंगे.



