जादूगोड़ा : झामुमो जमशेदपुर प्रखण्ड कमेटी की ओर से खासमहाल कुंडू भवन में प्रखण्ड अध्यक्ष पलटन मुर्मू की अध्यक्षता में शुक्रवार को एक बैठक हुई. बैठक में केंद्र सरकार द्वारा लाये गए खान एवं खनिज संशोधन अधिनियम 2026 की निंदा करते हुए इस काले कानून को वापस लेने की मांग की गई. बैठक में कानून वापस नहीं लिये जाने की स्थिति में जोरदार आंदोलन की चेतावनी भी दी गई. (नीचे भी पढ़ें)
बैठक के बाद झामुमो जमशेदपुर प्रखण्ड अध्यक्ष पलटन मुर्मू ने कहा कि केंद्र सरकार खान एवं खनिज संशोधन अधिनियम 2026 तत्काल वापस ले, अन्यथा इसके खिलाफ गांव-गांव घूम कर ग्रामीणों के बीच जागरूकता अभियान चलाकर आंदोलन का बिगुल फूंका जाएगा. उन्होंने कहा कि झारखंड में जल, जंगल जमीन पर वर्षों से आदिवासियों का कब्जा रहा है और आगे भी उस पर आदिवासियों का ही हक व अधिकार रहेगा. अंत में उन्होंने कहा कि यदि केंद्र सरकार ने खान एवं खनिज संशोधन अधिनियम 2026 को वापस नहीं लिया तो झामुमो जमशेदपुर प्रखंड कमिटी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर सभी कार्यकर्ता आंदोलन शुरी करने को विवश होंगे. (नीचे भी पढ़ें)
बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय सदस्य जिला परिषद् अध्यक्ष बारी मुर्मू, जिला उपाध्यक्ष सागेन पुर्ती, पंकज सिन्हा, देवजीत मुखर्जी, जगत मार्डी, नीता सरकार, सरस्वती टुडू, मायावती टुडू, द्रौपदी मुंडा, जोबा मार्डी, मनोज मुर्मू, बहादुर किस्कू, तपन माझी, अनिल मुंडा, शंकर हेम्ब्रम, विश्वजीत भक्त सहित काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे.




