
जमशेदपुर : आज टिस्को Growth Shop (TGS) के पूर्व उपाध्यक्ष सरदार जोगिंदर सिंह का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन पर ज्वाइंट एक्शन कमिटी एवं गोलमुरी टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन के समस्त पदाधिकारी एवं कमेटी मेंबर ने काफी गहरा शोक व्यक्त किया है। कहा गया है कि जोगिंदर सिंह के आकस्मिक निधन से समाज को, ट्रेड यूनियन को काफी क्षति हुई है और ज्वाइंट एक्शन कमिटी दुख की इस घड़ी में उनके परिवार के साथ है। कमेटी उनके आकस्मिक निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करती है। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में ज्वाइंट एक्शन कमिटी के चेयरमैन राकेशवर पांडे, संयोजक विनोद राय एवम ज्वाइंट एक्शन कमिटी के सभी ऑफिस bearers शामिल थे।




