जमशेदपुर : भारतीय जानता पार्टी जुगसलाई मंडल के पदाधिकारियों की मासिक बैठक मंडल अध्यक्ष हन्नू जैन की अध्यक्षता में मंडल कार्यालय में सम्पन्न हुई. बैठक में विशेष रूप से पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश जोशी, जिला मंत्री रिंकू सिंह, मंडल प्रभारी दीपक झा उपस्थित थे. बैठक में मुख्य रूप से विगत माह मन की बात कार्यक्रम की समीक्षा की गयी. साथ ही इस माह होने वाले मन की बात कार्यक्रम की रूप रेखा बनायी गयी. (नीचे भी पढ़ें)

वहीं जिला मंत्री सह जुगसलाई नगर परिषद के अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रिंकू सिंह ने एसआईआर प्रक्रिया पर जोर देते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता बूथों के बीएलओ के साथ घर-घर जाकर सही तरीके से मतदाता पुनरीक्षण फार्म भरवाने का कार्य करें और अगर कहीं कुछ त्रुटियां आती है तो सरकारी जिला पदाधिकारियों से संपर्क करके उसका निदान करें. एसआइआर की प्रक्रिया में तेजी लाए. इस दौरान संगठन मजबूती पर भी जोर दिया गया. (नीचे भी पढ़ें)

वही कार्याकर्ताओं को काम के प्रति जागरूक भी किया गया. बैठक में मुख्य रूप से चंद्रशेखर दास, नितिन झा, गणेश रविदास, पिंटू शर्मा, रविकांत पांडेय, पिंटू सैनी, विनय गुलाटी, अशोक सारस्वत, निकेश शर्मा, निशा दीक्षित, ओम प्रकाश पाठक, सुनील सिंह, अनूप खां, कर्दमैन जोशी, नवीन गुप्ता, पवन सिंह, सूरज वर्मा, विजय हेम्ब्रम, सुनील साहू, चरणपाल सिंह, कुणाल सराफ, बिनय शर्मा, अनिल सेठ,दुर्गेश शर्मा आदि लोग उपस्थित थे.







