• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, July 23, 2026
25 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur kargil vijay divas samaroh : कारगिल विजय दिवस समारोह 26 जुलाई को माइकल जॉन ऑडिटोरियम में, पूर्व सैनिक सेवा परिषद् की बैठक में तैयारियों की हुई समीक्षा

Jamshedpur kargil vijay divas samaroh : कारगिल विजय दिवस समारोह 26 जुलाई को माइकल जॉन ऑडिटोरियम में, पूर्व सैनिक सेवा परिषद् की बैठक में तैयारियों की हुई समीक्षा
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, जमशेदपुर की ओर से आगामी 26 जुलाई को बिष्टुपुर माइकल जॉन ऑडिटोरियम में प्रस्तावित कारगिल विजय दिवस सह शहीद सम्मान समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं. अपराह्न 3 बजे से आयोजित होनेवाले इस भव्य कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर परिषद की समीक्षा बैठक साकची में महामंत्री जितेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और विभिन्न दायित्वों की समीक्षा की गई. (नीचे भी पढ़ें)

ADVERTISEMENT

महामंत्री जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कारगिल विजय दिवस केवल एक ऐतिहासिक सैन्य विजय का प्रतीक नहीं, बल्कि यह भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान की अमर गाथा है. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना और देश की रक्षा में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीर सैनिकों एवं उनके परिवारों को सम्मान देना है. उन्होंने बताया कि समारोह में कारगिल युद्ध में शामिल पूर्व सैनिकों, युद्ध में घायल वीर जवानों और शहीद सैनिकों की वीर नारियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जा रहा है. इसके अलावा शहर के प्रमुख व्यवसायी, उद्योगपति, अधिवक्ता, चिकित्सक, अभियंता, शिक्षाविद् और अन्य प्रबुद्ध नागरिकों को भी कार्यक्रम में सहभागिता के लिए आमंत्रित किया जा रहा है. कार्यक्रम में जिला प्रशासन के अधिकारी, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी तथा शामिल होंगे. (नीचे भी पढ़ें)

बैठक में सदस्यों के बीच कार्यक्रम की जिम्मेदारियां भी बांटी गईं. इसमें विशिष्ट सम्मान समारोह एवं अतिथि संबोधन की जिम्मेदारी जितेंद्र कुमार सिंह और अवधेश कुमार को दी गई. सम्मान समारोह का दायित्व दीपक शर्मा एवं मनोज कुमार सिंह संभालेंगे. सांस्कृतिक कार्यक्रम का संयोजन उमेश शर्मा एवं उनकी टीम करेगी, जबकि साज-सज्जा की जिम्मेदारी सत्येंद्र सिंह,  गौतम लाल सहित अन्य सदस्यों को दी गई है. उन्होंने शहर के सभी गणमान्य नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शहीदों और सैनिकों के सम्मान में आयोजित इस कार्यक्रम को सफल बनाएं. बैठक में मुख्य रूप से जितेंद्र कुमार सिंह, रमेश प्रसाद, मनोज कुमार सिंह, सत्येंद्र कुमार सिंह, अवधेश कुमार, अजीत कुमार झा, गौतम लाल, किशोर प्रसाद, सिद्धनाथ कुमार, प्रकाश पटेल, संजय तिवारी सहित परिषद के कई सदस्य उपस्थित थे.

Team Sharp Bharat D

Team Sharp Bharat D

Related Posts

Jamshedpur door to door garbage collection :  पार्षदों के दबाव में जुगसलाई में डोर-टु-डोर कचरा संग्रहण दोबारा शुरू, पार्षद अनिल मोदी ने जनहित से समझौता नहीं करने की दी चेतावनी
खबर

Jamshedpur door to door garbage collection :  पार्षदों के दबाव में जुगसलाई में डोर-टु-डोर कचरा संग्रहण दोबारा शुरू, पार्षद अनिल मोदी ने जनहित से समझौता नहीं करने की दी चेतावनी

July 22, 2026
Jamshedpur 10 criminals arrested in jugsalai : जुगसलाई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या की योजना बनाते दस अपराधी गिरफ्तार, आरोपियों के पास से दो पिस्टल, मैगेजिन व जिंदा कारतूस बरामद
खबर

Jamshedpur 10 criminals arrested in jugsalai : जुगसलाई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या की योजना बनाते दस अपराधी गिरफ्तार, आरोपियों के पास से दो पिस्टल, मैगेजिन व जिंदा कारतूस बरामद

July 22, 2026
Jamshedpur aimss protest : एआइएमएसएस का साकची गोलचक्कर पर प्रदर्शन, दिल्ली में युवाओं पर लाठी चार्ज का किया विरोध
खबर

Jamshedpur aimss protest : एआइएमएसएस का साकची गोलचक्कर पर प्रदर्शन, दिल्ली में युवाओं पर लाठी चार्ज का किया विरोध

July 22, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur sdp donation – जमशेदपुर में पीएसएफ का 1871वां एसडीपी डोनेशन पूरा, गंभीर मरीजों के लिए बना जीवनदायी अभियान

Jamshedpur rural bjp – चाकुलिया भाजपा मंडल कमेटी ने विद्युत अभियंता के नाम सौंपा ज्ञापन, बिजली समस्या के समाधान की मांग

Jamshedpur fraud : बर्मामाइंस के तीन दुकानदारों पर धोखाधड़ी का केस, कारोबारी के खाते से उड़ाए 10,462 रुपये

Jamshedpur rain effect : जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन प्रभावित, कई इलाकों में जलजमाव, सड़कें बनीं तालाब

West singhbhum extortion : कुख्यात नक्सली के नाम पर रंगदारी मांगने का आरोप, चांडिल थाना में शिकायत

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur sdp donation – जमशेदपुर में पीएसएफ का 1871वां एसडीपी डोनेशन पूरा, गंभीर मरीजों के लिए बना जीवनदायी अभियान

Jamshedpur rural bjp – चाकुलिया भाजपा मंडल कमेटी ने विद्युत अभियंता के नाम सौंपा ज्ञापन, बिजली समस्या के समाधान की मांग

Jamshedpur fraud : बर्मामाइंस के तीन दुकानदारों पर धोखाधड़ी का केस, कारोबारी के खाते से उड़ाए 10,462 रुपये

Jamshedpur rain effect : जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन प्रभावित, कई इलाकों में जलजमाव, सड़कें बनीं तालाब

West singhbhum extortion : कुख्यात नक्सली के नाम पर रंगदारी मांगने का आरोप, चांडिल थाना में शिकायत

Jamshedpur bank gold missing case : आजादनगर में केनरा बैंक के तिजोरी से 1.10 करोड़ रुपये का सोना गायब, ऑडिट के दौरान हुआ खुलासा, पूर्व सीनियर मैनेजर सहित अन्य पर नामजद प्राथमिकी

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News