जमशेदपुर: क्रीड़ा भारती जमशेदपुर महानगर के द्वारा “संडे ऑन साइकिल” अभियान के तहत एक बड़ी साइकिल यात्रा एग्रिको मैदान से निकाली गई. इस बार भारत सरकार ने इस अभियान में क्रीड़ा भारती को प्रमुखता से शामिल किया है और अपने पोर्टल में स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया जैसे संगठनों के साथ संगठन के नाते जोड़ा है. आज के कार्यक्रम में अतिथि के नाते प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ संतोष गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार उपस्थित थे. इस यात्रा में भाग लेने के लिए आए सभी लोगों का क्रीड़ा भारती के महानगर अध्यक्ष शिव शंकर सिंह ने अभिनंदन किया. (नीचे भी पढ़े)

साइकिल से स्वास्थ्य के विषय पर डॉ संतोष गुप्ता ने उपस्थित लोगों को बताया कि साइकिल के एक पैडल को स्वास्थ्य के लिए और दूसरा पैडल को राष्ट्र के लिए चलाइये. सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार ने क्रीड़ा भारती के इस प्रयास के लिए साधुवाद दिया और कहा कि क्रीड़ा भारती खेल के क्षेत्र में एक जन क्रांति ला रही है जो अन्य संस्थाओं के लिए प्रेरणा बन रही है. धन्यवाद ज्ञापन महानगर मंत्री सुभाष कुमार ने किया. कार्यक्रम में व्यवस्था से लेकर साइकिल यात्रा को सफल बनाने में वरुण कुमार, कंचन दत्ता, कुंदन चंद्रा, चंद्रशेखर, गौतम गोप, राजेश सिंह, राजेश्वर सिंह, सुमित कुमार सिंह, डी सतीश, दिवाकर खा, शमशाद, बंटी सिंह, गणेश, हनी परिहार, मंजीत सिंह, बाबला, अमन, दिलीप दत्ता, उमेश दुबे, बिपिन सिंह, शिव शंकर, अनिल कुमार ने अपना योगदान दिया.







