चाकुलिया: चाकुलिया के पुराना बाजार के बिरसा चौक स्थित प्राप्ती ज्वेलरी के मालिक अरूण नंदी से सोमवार की रात तीन लूटेरों ने चाकू और पिस्टल की नोक पर उनसे ढेड़ किलो सोने के आभूषण और नगद 50 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए थे. लूट के बाद अपराधी पश्चिम बंगाल की दिशा में फरार हो गए थे. घटना की सूचना पाकर चाकुलिया थाना प्रभारी संतोष कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए पश्चिम बंगाल पुलिस को अलर्ट किया. पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए बंगाल के जामबनी थाना को सूचना दी. सहयोगात्मक कार्रवाई में जामबनी पुलिस ने रात में ही दो अपराधी जो बिहार के औरंगाबाद निवासी मोहम्मद रफीक और जमशेदपुर के बागबेड़ा निवासी निरंजन गौड़ को गिरफ्तार कर लिया. (नीचे भी पढ़ें)

साथ ही लूटे गए डेढ़ किलो सोने के जेवरात भी बरामद कर ली है. तीसरे अपराधी की तलाश अभी जारी है. गिरफ्तार अपराधियों को चाकुलिया थाना लाया गया है, जहां पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है. इस संबंध में थाना प्रभारी संतोष कुमार ने दूरभाष पर बताया कि फिलहाल पुलिस इस लूट कांड के अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है. जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा. वही चाकुलिया पुलिस और बंगाल पुलिस के सहयोग से महज चंद घंटों में इस बड़ी लूट कांड का खुलासा होने से ज्वेलर्स कारोबारी और आम लोगों ने राहत की सांस ली है और पुलिस की तेज कार्रवाई की काफी सराहना की है.




