जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के गुरुद्वारा के पास हुए 30 लाख रुपये की लूटकांड का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा किया. इसमें प्लान का मास्टरमाइंड, मुख्य आरोपी सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. वही उनके पास से कांड में प्रयुक्त देसी पिस्टल, इनोवा कार, मोबाइल और 10 लाख 69 हजार 700 रुपए बरामद किए गए. इसमें मुख्य आरोपी राकेश कुमार मंडल उर्फ मंडल उर्फ पकौड़ी (41) को पंजाब से गिरफ्तार किया गया. तीन अन्य अपराधियों को अलग-अलग जिलो से लुट के पैसो के साथ गिरफतार किया गया. अन्य तीन अपराधियों में साजिश करता रानीकुदर निवासी कमलेश दुबे, नोवामुंडी से सुधीर नारायण बेहरा (35) और सरायकेला से गणेश कुम्भकार उर्फ फुचा (25) को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. (नीचे भी पढ़ें)

इसे लेकर शुक्रवार को एसएसपी ने संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया. उन्होंने बताया कि यह लूट कांड एक सुनियोजित षड्यंत्र का परिणाम था, जिसका मास्टरमाइंड कमलेश दूबे है. कमलेश दूबे रानीकुदर का निवासी है और एक कूरियर कंपनी में कार्यरत बताया जा रहा है. उसने कारोबारी साकेत अग्रवाल को बैंक में रुपये ले जाते हुए कई बार देखा था और इस दौरान योजना बनाई कि लूट की जाएगी. योजना के अनुसार, कमलेश दूबे ने पकौड़ी राकेश कुमार को लूट में शामिल किया. राकेश ने ही कारोबारी से रुपये से भरा बैग छीना और हवाई फायरिंग कर वारदात को अंजाम देकर पंजाब भाग गया, जिसे पंजाब से गिरफ्तार किया गया. फिलहाल अन्य की तलाश जारी है. इस कांड में कुल 7 अपराधी शामिल है, जिसमें तीन अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.



