चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के लोधाशोली आरोग्य स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में मुखिया मंजू टुडू और नोडल शिक्षक गोविन्द गोप की अध्यक्षता में एक बैठक हुई.इस बैठक में स्वास्थ्य भवन की मरम्मत,रंग रोगन, दवा समेत अन्य स्वास्थ्य सुविधा के व्यवस्था पर जोर दिया गया. साथ ही यह भी कहा गया कि लोधाशोली पंचायत गरीब बहुलता वाला क्षेत्र है. (नीचे भी पढे)
यहां के लोगों को बुखार सर्दी, खुजली, शुगर, प्रेशर, सिरदर्द,आदि जैसे बीमारी से ग्रसित रहते हैं. स्वास्थ्य केंद्र में पर्याप्त दवा उपलब्ध होना चाहिए,ताकि हर तरह की समस्या का निदान हो सके. स्वास्थ्य केन्द्र प्रतिदिन सुबह नौ बजे से खुलता है. एएनएम चाहेन लकड़ा ,जान्वी बेहरा की देखरेख में प्रतिदिन संचालित किया जाता है. बैठक में ठाकुर दास गोप, दिपाली गोप, नीलमनी मुर्मू, शांतना पातर, जोबारानी मुर्मू समेत सभी सहिया उपस्थित थे.



