जमशेदपुर : जमशेदपुर के बड़शोल थाना क्षेत्र का रहने वाला अजय नामक युवक ने श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र के कुरुकोचा गांव की रहने वाली सपना बारी से प्रेम कर बैठा. दोनों का प्रेम परवान चढ़ा और उसके बाद दोनों बालिग होने के कारण अपने घर से फरार हो गये. हालांकि आर्य समाज मंदिर में 2 दिसंबर 2020 को दोनों ने हिंदू रीति रिवाज के अनुसार शादी भी कर ली. शादी के बाद लड़की के परिवार वालों ने लड़का के परिवारवालों को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया. लड़का कई बार जिला प्रशासन से गुहार भी लगाया. उपायुक्त को ट्वीट कर अपनी पूरी जानकारी भी दी. यहां तक कि एसपी को भी ट्वीट कर यह बताया कि कुछ स्थानीय नेता उसके माता-पिता और भाई-बहन को प्रताड़ित कर रहे हैं जबकि हम दोनों बालिग हैं और हम लोगों ने अपनी मर्जी से शादी की है. (नीचे पढ़े पूरी खबर)

हालांकि जमशेदपुर उपायुक्त सूरज कुमार ने पहल भी की और उसके बाद कुछ दिनों तक लड़का के परिवार के लोग चैन से रह रहे थे. लेकिन अचानक एक बार फिर स्थानीय नेता के दबाव में स्थानीय पुलिस लड़का के परिवारवालों को प्रताड़ित कर रहा है और लड़का पर झूठ अपहरण का मामला और घर से पैसा और गहन लड़की के साथ लेकर भागने का आरोप लगाकर लड़का के माता-पिता को परेशान कर रहा है. हालांकि जब इस युवक को कोई न्याय नहीं मिला तो मीडिया के सहारे उसने अपील जारी की. हालांकि दोनों प्रेमी युगल अब तो शादीशुदा है. यह दोनों पति पत्नी कहां रह रहे हैं यह तो पता नहीं लेकिन इतना जरूर है कि उन्होंने अपना एक वीडियो जारी कर अपनी पूरी बात रखी है और उन पर लगाए गए आरोप को गलत बताया है. हालांकि, उन लोगों ने उपायुक्त और एसएसपी से इस मामले में बात कर न्याय दिलाने की बात कही. वैसे दोनों पति-पत्नी ने मुख्यमंत्री को भी ट्वीट कर न्याय की गुहार लगा रहे है.



