
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित अशोक टावर के पास रहने वाले शम्भु सिंह के घर पर मंगलवार को तांबे का लैंप होल्डर चोरी कर भाग रहे चोर को चोरी के सामान के साथ पकड़ लिया गया. घर की देखभाल कर रहे कुलदीप सिंह ने चोर को पकड़ा और मानगो पुलिस को इसकी जानकारी दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और चोर को थाने ले गई. चोर का नाम मो शेहवान कुरैशी है, वह जाकिरनगर का रहने वाला है. इस संबंध में मानगो थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि मो शेहवान इससे पहले भी छोटी मोटी चोरी की घटना को अंजाम दे चुका है. मंगलवार को उसे जेल भेज दिया गया.
[metaslider id=15963 cssclass=””]







