
जमशेदपुर : जमशेदपुर के ऐतिहासिक साकची के शीतला मंदिर में जमशेदपुर के एसडीओ द्वारा गर्भगृह के निर्माण को लेकर लगाए गए शिलापट्ट को तोड़ दिया गया. मन्दिर के लोगों ने यह आरोप लगाया है कि अनुमंडल आधिकारी कार्तिक कुमार प्रभात द्वारा माँ के गर्भगृह के आगे लगाए गए सरकारी शिलापट्ट को कमेश्वर पांडेय ने बिना सरकारी अनुमति के तोड़कर निकाल दिया है.

मन्दिर में कुछ दिन पहले सरकारी दान पेटी, जो कि शीतला माँ के गर्भगृह में रहता था उसे भी यह बिना सरकार की अनुमति बदलकर स्वयं का दान पेटी रख दिया उस समय भी कोई कार्यवाई नही की गई. मन्दिर कमिटी के लोगो ने कहा है कि कामेश्वर पांडेय पर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए. वे किसके आदेश से सरकारी संपति को हाथ लगाते हैं. जो शिलापट्ट अनुमंडल अधिकारी कार्तिक कुमार प्रभात द्वारा लगाया गया था, उसे फिर से वैसे ही लगाया जाए. फिलहाल दोनों गुट एक बार फिर से आमने-सामने है. साकची के शीतला मन्दिर में दो गुटों के बीच कई वर्षों से रस्सा-कसी चल रहा है, जिसको लेकर इस तरह का विवाद होता रहा है.





