जादूगोड़ा : पर्यावरण चेतना केन्द्र के निदेशक सिद्धेश्वर सरदार के अग्रज अनिल सरदार (75) का सोमवार दोपहर मंगलवार को दोपहर दो बजे निधन हो गया. इधर धीरोल पंचायत अंतर्गत नूतनडीह निवासी अनिल सरदार के निधन से पूरे पोटका क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है. अनिल सरदार अपने पीछे चार बेटियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं. सिद्धेश्वर सरदार ने बताया कि उनके अग्रज अनिल सरदार कुछ दिन पूर्व घर पर अचानक गिर गए, जिसके बाद उन्हें लकवा मार गया था. उन्होंने बताया कि टाटा मेन अस्पताल से रांची रिम्स तक इलाज चला, जिसके बाद उन्हें वापस घर लाया गया था. उन्होंने सोमवार दोपहर दो बजे अंतिम सांस ली. गांव में देर रात उनका अंतिम संस्कार किया गया.














