
जमशेदपुर: जमशेदपुर में जेबीवीएनएल के अंतर्गत मीटर रिडिंग करने वालों ने बुधवार को अपनी मांगों को लेकर बिष्टुपुर स्थित बिजली विभाग के जीएम कार्यालय का घेराव कर दिया. उन्होंने जीएम से भी मुलाकात की और अपनी समस्याओं से अवगत कराया. साथ ही अपनी आठ सूत्री मांगों को उनके समक्ष रखा. उन्होंने बताया कि कंपनी द्वारा चार माह से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है जिस कारण उन्हें घर चलाने में परेशानी हो रही है. इसके अलावा लॉकडाउन के दौरान उनके द्वारा किए गए कार्यों के लिए मानदेय भुगतान नहीं किया गया है. श्रम विभाग की ओर से जारी न्यूनतम मानदेय के अनुसार उन्हें भुगतान किया जाए, नियोजन के समय कंपनी द्वारा पुराने कर्मचारियों को प्राथमिकता दी जाए. एक मीटर रीडिंग के लिए उन्हे 6.60 रुपए का भुगतान किया जाता है जिसे बढ़ाकर 7.60 किया जाए. हर महीने मोबाइल रिचार्ज, पे स्लिप, ईएसआईसी कार्ड के अलावा ड्रेस कोड दिया जाए. किसी भी निकालने से पहले उसे वार्निंग लेटर दिया जाए. अगर इन सब मांगों को पूरा नहीं किया जाता तो हड़ताल की चेतावनी दी.



