जमशेदपुर: जमशेदपुर के मानगो डिमना चौक स्थित एमजीएम अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. जुझार माझी का बुधवार को तबादला कर दिया गया. झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें पश्चिमी सिंहभूम जिले का नया सिविल सर्जन नियुक्त किया है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है. गौरतलब है कि डॉ. माझी इससे पूर्व भी करीब चार महीने तक सिविल सर्जन की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. उनके पास प्रशासनिक अनुभव के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने का विशेष अनुभव भी है. तबादले की सूचना मिलते ही डॉ. माझी बुधवार शाम करीब 5 बजे अस्पताल से रवाना हो गए. (नीचे भी पढ़ें)
हालांकि उनके स्थानांतरण को लेकर पिछले कई दिनों से चर्चा चल रही थी, जिस पर अब आधिकारिक मुहर लगने की सूचना है. एमजीएम अस्पताल में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कम समय में कई अहम सुधार किए। उनके नेतृत्व में अस्पताल की व्यवस्थाओं में सकारात्मक बदलाव देखने को मिला, जिसे लंबे समय तक याद किया जाएगा.



