
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के टूइलाडूगरी शनि मंदिर के समीप बजरगनगर निवासी सुरेश दास से बाइक सवार बदमाशों ने मारपीट कर पैसे की छीनताई कर ली. भुक्तभोगी सुरेश दास ने बताया कि वह शाम के करीब 7 बजे टूइलाडूंगरी से बजरगनगर जा रहे थे. ठीक उसी दौरान टूइलाडूंगरी शनि मंदिर के समीप तीन बदमाशों ने उनको रोककर मारपीट कर उनके पैकेट में रखा 13 हजार 700 रुपए छीन लिया और घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी सीधे चलते बने. आसपास की सीसीटीवी कैमरा को खंगालने की कोशिश की जा रही है.




