जमशेदपुर: जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर हाउसिंग कॉलोनी निवासी 48 वर्षीय राजेश कुमार संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे. पुलिस ने गुप्त सूचना से उनका पता लगा लिया है. इतने दिनों से वे मथुरा में थे. गुरुवार सुबह परिजन और पुलिस मथुरा के लिए रवाना हो चुकी है. गौरतलब है कि राजेश कुमार, स्वर्गीय सूर्यदेव प्रसाद राय के पुत्र हैं और टाटा मोटर्स में कार्यरत हैं. परिजनों के अनुसार वे मंगलवार (23 जून) की सुबह करीब 4:30 बजे घर से निकले थे, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है. (नीचे भी पढ़ें)

बताया गया था कि वे अपने साथ कपड़े, बैग, झोला तथा पत्नी के कुछ गहने भी ले गए थे. परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी है कि राजेश कुमार पिछले कुछ समय से नेटवर्क मार्केटिंग और फॉरेक्स ट्रेडिंग में निवेश कर रहे थे. फिलहाल उनकी सूचना मिलते हैं पुलिस और परिजन मथुरा के लिए रवाना हो चुके हैं. जल्द ही उन्हें सकुशल बरामद कर लिया जाएगा.




