• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Wednesday, September 30, 2026
27 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur mla saryu roy in mango : मानगो के वसुंधरा एस्टेट और स्वर्णरेखा फ्लैट के लोगों की शिकायत पर मौके पर पहुंचे विधायक सरयू राय, कचरा डंपिंग से हालात चिंताजनक, दुर्गंध और गंदे पानी से लोग परेशान, कचरा प्रबंधन के लिए बंद शेड और कॉम्पैक्टर लगाने का सुझाव

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो के वसुंधरा एस्टेट, स्वर्णरेखा फ्लैट और आसपास की आवासीय बस्तियों में रहने वाले नागरिकों की शिकायत पर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय मंगलवार को उस स्थान पर पहुंचे, जहां मानगो नगर निगम द्वारा घरों और सड़कों से उठाए गए कूड़े-कचरे को डंप किया जा रहा है. मौके का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने वहां की स्थिति को चिंताजनक बताया. सरयू राय ने कहा कि कचरा डंपिंग स्थल पर इतनी दुर्गंध है कि वहां रहना मुश्किल हो रहा है. कचरे से निकलने वाला गंदा पानी रिसकर स्वर्णरेखा फ्लैट की ओर जा रहा है. मंदिर के आसपास काला और दुर्गंधयुक्त पानी जमा हो गया है. यही पानी चापाकल के पास भी जमा हो रहा है. सरयू राय ने बताया कि मौके पर उनके साथ गए दो लोगों को भी वहां पहुंचने के बाद शारीरिक परेशानी महसूस हुई. इलाके में पहुंचते ही एक व्यक्ति की कोहनी में खुजली होने लगी, वह हिस्सा फूल गया और जलन भी होने लगी. इससे यह आशंका पैदा होती है कि कचरा डंपिंग के कारण किसी प्रकार के हानिकारक तत्व आसपास के वातावरण में फैल रहे हैं. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कराने की आवश्यकता बताई. श्री राय ने बताया कि खाली जमीन के जिस हिस्से में पहले कचरा डंप किया जा रहा था, वहां के लोगों ने आपत्ति जताई थी. इसके बाद कचरा दूसरी तरफ डंप किया जाने लगा. यह क्षेत्र स्वर्णरेखा फ्लैट के आसपास का है और यहीं स्वर्णरेखा बहुउद्देशीय परियोजना के एक डिवीजन के कार्यपालक अभियंता का कार्यालय भी स्थित है. निरीक्षण के दौरान कार्यालय के कर्मचारी भी बाहर आए और अपनी परेशानी बताई. कर्मचारियों का कहना था कि कचरा कार्यालय की चौखट तक पहुंच जाता है और दुर्गंध के कारण वहां काम करना मुश्किल हो रहा है. सरयू राय के अनुसार, करीब एक माह पहले मानगो नगर निगम की मेयर ने इस क्षेत्र का निरीक्षण किया था. उस समय 15 दिनों के भीतर कचरा डंपिंग की व्यवस्था को दूसरी जगह स्थानांतरित करने की बात कही गई थी. श्री राय ने कहा कि निर्धारित समय बीत जाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ. जिस स्थान पर पहले कचरा डंप किया जाता था, वहां अब भी कचरा डंप हो रहा है. सरयू राय ने मानगो नगर निगम के एक जिम्मेदार अधिकारी से फोन पर बात की और तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था करने का सुझाव दिया. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने कहा कि मैदान के एक हिस्से में चारों तरफ से बंद टीन का शेड बनाया जा सकता है. वहां दो कॉम्पैक्टर लगाए जाएं और कचरा पहुंचते ही उसे कॉम्पैक्ट कराकर निर्धारित स्थान पर भेजा जाए. उन्होंने विशेष रूप से सुझाव दिया कि गीले कचरे से निकलने वाला पानी बाहर न फैले, इसके लिए उचित व्यवस्था की जाए. इससे आसपास के आवासीय क्षेत्रों में दुर्गंध और गंदे पानी के फैलाव को नियंत्रित किया जा सकेगा. सरयू राय ने कहा कि उन्होंने इंदौर और भोपाल जैसे शहरों में जाकर वहां के कचरा ट्रांसफर स्टेशनों की व्यवस्था देखी है. वहां स्थायी रूप से दो-तीन कॉम्पैक्टर लगाए गए हैं और कचरे को व्यवस्थित तरीके से प्रोसेस कर आगे भेजा जाता है. यदि मानगो नगर निगम तत्काल ट्रांसफर स्टेशन जैसी व्यवस्था नहीं कर सकता तो कम से कम एक दालाननुमा ढांचा बनाया जाए, जो चारों ओर से ढंका हो. कचरे को खुले में रखने की बजाय उसे ढंके हुए स्थान पर रखा जाए और जल्द से जल्द वहां से हटाने की व्यवस्था की जाए. सरयू राय ने कहा कि आवासीय क्षेत्र के बीच इस तरह खुले में कचरा डंप किए जाने से स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य और पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है. नगर निगम को इस समस्या का स्थायी और वैज्ञानिक समाधान निकालना चाहिए.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

asian games archery best performance : एशियन गेम्स में भारतीय तीरंदाजों का जबरदस्त प्रदर्शन, ओलंपिक जाना फिक्स
खबर

asian games archery best performance : एशियन गेम्स में भारतीय तीरंदाजों का जबरदस्त प्रदर्शन, ओलंपिक जाना फिक्स

September 30, 2026
jamshedpur tulsi bhavan-तुलसी भवन में ‘सृजन-सुगंध’साहित्यिक पत्रिका के विमोचन के साथ‘कलम की सुगंध झारखंड’का मना सातवां स्थापना दिवस समारोह, काव्य गोष्ठी में साहित्यकारों ने स्वरचित उत्कृष्ट रचनाओं का किया पाठ

jamshedpur blood donation camp : भारतीय जनसेवक परिषद के रक्तदान शिविर में जुटे दिग्गज, रक्तदाताओं ने भी दिखाया जोश
खबर

jamshedpur blood donation camp : भारतीय जनसेवक परिषद के रक्तदान शिविर में जुटे दिग्गज, रक्तदाताओं ने भी दिखाया जोश

September 30, 2026
Next Post
jamshedpur rural- कोवाली थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठक, पूजा कमेटियों ने रखीं समस्याएं और सुझाव

jamshedpur rural- कोवाली थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठक, पूजा कमेटियों ने रखीं समस्याएं और सुझाव

jamshedpur rural accident-सावनाडीह में बाइक-स्कूटी की जोरदार भिड़ंत, महिला समेत चार घायल,दो एमजीएम रेफर

jamshedpur rural accident-सावनाडीह में बाइक-स्कूटी की जोरदार भिड़ंत, महिला समेत चार घायल,दो एमजीएम रेफर

Singhbhum chamber 75’th gb meeting : सिंहभूम चैंबर की 75वीं आमसभा में चारों उप समितियों के प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित, आमसभा में चैंबर की विशेष स्मारिका का हुआ विमोचन, बकाया कार्य आगामी सत्र में पूरा करने का  होगा प्रयास  

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

asian games archery best performance : एशियन गेम्स में भारतीय तीरंदाजों का जबरदस्त प्रदर्शन, ओलंपिक जाना फिक्स

jamshedpur tulsi bhavan-तुलसी भवन में ‘सृजन-सुगंध’साहित्यिक पत्रिका के विमोचन के साथ‘कलम की सुगंध झारखंड’का मना सातवां स्थापना दिवस समारोह, काव्य गोष्ठी में साहित्यकारों ने स्वरचित उत्कृष्ट रचनाओं का किया पाठ

jamshedpur blood donation camp : भारतीय जनसेवक परिषद के रक्तदान शिविर में जुटे दिग्गज, रक्तदाताओं ने भी दिखाया जोश

tata workers union : टाटा वर्कर्स यूनियन ने अपने कर्मचारी अरविंद को सेवानिवृत होने पर दी विदाई, सालों तक की यूनियन में टाटा स्टील के कर्मचारियों की सेवा

jamshedpur EYA foundation : सड़क सुरक्षा के संदेश के साथ इया फाउंडेशन का 12वां रक्तदान शिविर, रक्तदाताओं को दिये गये हेलमेट, दिखा रक्तदान को लेकर उत्साह

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

asian games archery best performance : एशियन गेम्स में भारतीय तीरंदाजों का जबरदस्त प्रदर्शन, ओलंपिक जाना फिक्स

jamshedpur tulsi bhavan-तुलसी भवन में ‘सृजन-सुगंध’साहित्यिक पत्रिका के विमोचन के साथ‘कलम की सुगंध झारखंड’का मना सातवां स्थापना दिवस समारोह, काव्य गोष्ठी में साहित्यकारों ने स्वरचित उत्कृष्ट रचनाओं का किया पाठ

jamshedpur blood donation camp : भारतीय जनसेवक परिषद के रक्तदान शिविर में जुटे दिग्गज, रक्तदाताओं ने भी दिखाया जोश

tata workers union : टाटा वर्कर्स यूनियन ने अपने कर्मचारी अरविंद को सेवानिवृत होने पर दी विदाई, सालों तक की यूनियन में टाटा स्टील के कर्मचारियों की सेवा

jamshedpur EYA foundation : सड़क सुरक्षा के संदेश के साथ इया फाउंडेशन का 12वां रक्तदान शिविर, रक्तदाताओं को दिये गये हेलमेट, दिखा रक्तदान को लेकर उत्साह

jamshedpur durga puja samity : मानगो क्षेत्र के दुर्गा पूजा समितियों के सहयोग के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी करें नगर निगम, जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति ने रखी डिमांड

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News