जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो गुरुद्वारा रोड में युवक राहुल कुमार सिंह उर्फ राहुल बच्चा की हत्या कर दी गयी. करीब 30 से 40 लड़कों की टोली ने बांस और पत्थर से कूचकर उसको पहले घायल कर दिया और उसके बाद उसको गोली भी मारी गयी. (नीचे भी पढ़ें)

वह गंभीर रुप से जब घायल हो गया, तो भीड़ वहां से भाग निकली.
इसके बाद उसके सहयोगियों ने उसको बाइक से ही टीएमएच ले गये, जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया. इस मामले को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. बताया जाता है कि एक लड़की को लेकर यह विवाद हुआ, जिसमें अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया. राहुल बच्चा एक साल पहले जेल से लौटा है जबकि हमलावर शफी समेत अन्य युवक भी जेल से लौटे है.

इन लड़कों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया. बताया जाता है कि सोशल मीडिया से ही विवाद शुरू हुआ था, जिसके बाद यह हत्याकांड को अंजाम दिया गया. इस घटना के बाद टीएमएच में युवकों ने हंगामा किया. बाद में पुलिस फोर्स ने युवकों को शांत कराया. लोग अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे है.






