जमशेदपुर: राजस्थानी संस्कृति को बचाये रखने और उसे बढ़ावा देने को लेकर मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी सुरभि शाखा द्धारा रविवार की शाम को साकची स्थित होटल यशवी इंटरनेशनल में आयोजित राजस्थान रो सावन उत्सव में रंग-बिरंगी राजस्थानी ड्रेस में मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने राजस्थानी गीतों पर झूमती-थिकरतीं सावन उत्सव धूमधाम से मनाया. मौके पर राजस्थानी थीम पर सोलो डांस, युगल डांस, राजस्थानी वेशभूषा, सावन क्वीन, मारवाड़ी गीत, ओपेन धमाल आदि प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया. राजस्थानी वेशभूषा में मनीषा संघी सावन क्वीन बनी. राजस्थानी गीतों की धुन पर मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने जमकर ठुमके लगाए. महोत्सव में महिलाओं ने राजस्थानीे गीतों पर ग्रुप डांस की प्रस्तुति भी दी. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में समाज सेविका कृष्णा पोददार एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सुमन नागेलिया उपस्थित थी. (नीचे भी पढ़े)

इससे पहले सुरभि शाखा अध्यक्ष निशा सिंघल के नेतृत्व में अतिथियों द्धारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. गणेश वंदना के नृत्य से उत्सव शुरू हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन संजना अग्रवाल द्वारा किया गया. प्रतियोगिता के निर्णाय मंडली में क्रमशः ममता मुरारका, प्रभा पाड़िया एवं सरोज अग्रवाल शामिल थी. इस अवसर पर निशा सिंघल एवं कविता अग्रवाल ने बताया कि राजस्थानी संस्कृति को बचाये रखने और उसे बढ़ावा देने के उदेश्य को लेकर यह पूरा कार्यक्रम राजस्थानी थीम पर आयोजित किया गया था. सावन उत्सव हमारी संस्कृति व धरोहर है.(नीचे भी पढ़े)

महोत्सव की कई दिनों से तैयारियां चल रही थी. इस सावन उत्सव कार्यक्रम में शहर के हर क्षेत्र से मारवाड़ी समाज के महिलाएं काफी संख्या में शामिल हुई. कार्यक्रम के अंत में सभी ने राजस्थानी लजीज व्यंजन का आनन्द लिया. इसे सफल बनाने में अध्यक्ष निशा सिंघल, सचिव कविता अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजिका संजना अग्रवाल, शिप्रा अग्रवाल, खुशबू कावटिया, ज्योति अग्रवाल सहित सुरभि शाखा की पूरी टीम का योगदान रहा. अंत में धन्यवाद ज्ञापन शिप्रा अग्रवाल ने किया.(नीचे भी पढ़े)
प्रतियोगिता का परिणामः राजस्थानी वेशभूषा में मनीषा संघी बनी सावन क्वीन, द्धितीय सुनीता केड़िया एवं तृतीय रिना गोयल.सोलो डांस में प्रथम निलम गनेड़ीवाल, द्धितीय जुही अग्रवल एवं तृतीय खुशबू टकेरीवाल. युगल डांस जोड़ में प्रथम पिंकी केड़िया-सुनीता केड़िया, द्धितीय अंजु चेतानी-रिना गोयल एवं तृतीय अनीता खेमका-बिंदिया नरेड़ी.मारवाड़ी गीत में प्रथम श्रद्धा चौधरी, द्धितीय बिंदिया नरेड़ी एवं तृतीय नीलम काबरा. राजस्थानी नुत्य में प्रथम नेहा अग्रवाल, द्धितीय नेहा जालुका, तृतीय मुस्कान अग्रवाल एवं चतुर्थ खुशबू जालान.




