जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह चौक से आगे पुराना होम्योपैथी सेंटर के पास से एक युवती को बदहवास हालात में बरामद किया गया है. स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया है कि उक्त लड़की को कुछ लड़कों ने बलात्कार किया है और फिर उसको सड़क पर ही छोड़कर भाग गये है. मौके पर पुलिस पहुंचकर अर्धनग्न हालत में लकड़ी को बरामद किया और उसको अस्पताल में भर्ती कराकर मेडिकल की जांच करायी जा रही है. वैसे अब तक के अनुसंधान में यह बातें मालूम चला है कि लड़की उस इलाके में घुमती थी. (नीचे भी पढ़ें)
वह मानसिक तौर पर बीमार बतायी जा रही है. पुलिस का कहना है कि यह मामला संवेदनशील है, इस कारण अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है. हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है. इलाके में लगे सीसीटीवी की मदद ली जा रही है. बलात्कार हुआ भी है या नहीं, अभी इसकी जांच की जा रही है. लेकिन यह हकीकत है कि उसको अर्धनग्न हालत में बरामद किया गया है. वह अपना पता अधूरा बता पा रही है. अभी पूरे मामले की जांच की जा रही है.




