जमशेदपुर : जमशेदपुर के बड़ौदा घाट से बुधवार सुबह इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई. घाट के समीप एक नवजात बच्चे का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. सुबह स्थानीय लोगों की नजर शव पर पड़ते ही इसकी सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी बागबेड़ा थाना को दी गई. बागबेड़ा थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और प्रारंभिक जांच शुरू की. जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के इलाके में पूछताछ भी की. (नीचे भी पढ़ें)

प्रारंभिक जांच के बाद बागबेड़ा थाना पुलिस ने बताया कि घटनास्थल उनके कार्यक्षेत्र से बाहर है. इसके बाद मामले की सूचना आरआईटी थाना को दे दी गई. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि नवजात का शव वहां कैसे पहुंचा. घटना के बाद इलाके माहौल है.







