जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित नरभेराम हंसराज इंग्लिश स्कूल में शिक्षक दिवस मनाया गया. इस दौरान विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों का सम्मान करने एवं उनकी आज्ञा मानने का संकल्प लिया. इसके तहत छात्रों ने प्रशंसा बोर्ड पर अपने संदेश पोस्ट करके और विडियो संदेश संकलित करके भी अपनी कृतज्ञता व्यक्त की. छात्रों ने अंतिम दो पीरियड में पूरे दिन शिक्षक की भूमिका निभाई. उन्होंने भूमिका परिवर्तन का आनंद लिया और महसूस किया कि शिक्षकों को उनकी बेहतरी के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है. (नीचे भी पढ़ें)
5 सितंबर 2025 को शिक्षकों ने एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया. इसके बाद शिक्षक पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया. शिक्षकों को उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण के लिए स्कूल के अध्यक्ष नकुल कमानी ने सम्मानित किया.














