गालूडीह: नारगा में स्थित राम निरंजन विद्या मंदिर स्कूल में शुक्रवार को शिक्षक दिवस मनाया गया. इस अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. बच्चों ने शिक्षकों के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए. स्कुल के निदेशक आकाश सिन्हा ने कहा कि शिक्षक दिवस हमें शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने का अवसर देता है.(नीचे भी पढ़े)
उन्होंने कहा कि शिक्षक दिवस एक महत्वपूर्ण अवसर है जो हमें शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का मौका देता है. हमें अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करना चाहिए और उनकी मेहनत और समर्पण की सराहना करनी चाहिए. इस मौके पर निदेशक आकाश सिन्हा, प्रबंधक मोहम्मद सबीर, प्रधानाध्यापिका मुस्कान कुमारी, शिक्षक/शिक्षिकाएं लक्ष्मी बेसरा, मोनिका दत्ता, मृणालकान्त मंडल, शैलेन महतो, नेहा पांडे, रीमा पांडे, बबिता महतो, अंजू सिंह और राहुल महतो उपस्थित थे.














