चाकुलिया: चाकुलिया के पुराना बाजार सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी के पूजा पंडाल का निर्माण कार्य का शुक्रवार को विधायक समीर मोहंती ने भूमि सह खूंटा पूजन के साथ शुरू हुआ. हर वर्ष पुराना बाजार सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी द्वारा चाकुलिया पुराना बाजार में भव्य दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता है. (नीचे भी पढ़े)
इस वर्ष भी तपन डेकोरेटर्स पश्चिम बंगाल के कारीगर द्वारा लगभग 50 फीट ऊंचा आकर्षक पंडाल बनाया जाएगा. साथ ही भव्य आलोक सज्जा से चाकुलिया पुराना बाजार को सुसज्जित किया जाएगा.इस अवसर पर कमिटी के सचिव अरिंदम दे, उपाध्यक्ष गौतम दास, पतित दास, बापी नंदी, बापी मल्लिक, संजय दास, अपु दे, तपु दे, तपन कर, राजू मल्लिक, झापू मल्लिक, तारक मल्लिक, श्रीधर मल्लिक, देवाशीष दास, गणेश दत्त समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे.














