जमशेदपुर : जमशेदपुर में संस्थापक दिवस के अवसर पर शहर में यातायात व्यवस्था में एक बार फिर से बदलाव किया गया है. इस दौरान सभी प्रकार के भारी वाहनों का परिचालन पूरी तरह से वर्जित रहेगा. वहीं बसों का परिचालन जारी रहेगा. नो इंट्री 6 मार्च शुक्रवार को 3 बजे अपराह्न से रात्रि 12 बजे तक लागू रहेगा. इसके बाद यातायात सामान्य रहेगा. यह आदेश जमशेदपुर के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, एसएसपी पीयूष पांडेय और ट्राफिक डीएसपी नीरज कुमार के हस्ताक्षर से जारी किया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
गौरतलब है कि इससे पूर्व भी संस्थापक दिवस और होली के अवसर पर 3 से 5 मार्च तक के लिए यातायात में बदलाव किया गया था. इस दौरान भी भारी वाहनों का परिचालन पूरी तरह से वर्जित था. गुरुवार को एक बार पुन: यह आदेश जारी किया गया है. इस बार विद्युत सज्जा शहरवासियों को 6 मार्च तक देखने को मिलेगा.







