
घाटशिला : मुसाबनी झामुमो कार्यकर्ताओं ने गुरूवार को गिरीशडांगा बस स्टैंड पर राजू सबर पत्नी रूपाली सबर के साथ दो छोटे- छोटे बच्चों के साथ बैठा हुआ था. जब सबर परिवार पर झामुमो नेताओं की नजर पड़ी तो सबर के पास पहुंचकर मामले की जानकारी ली. राजू सबर ने झामुमो नेताओं को बताया कि वह डुमरिया प्रखंड के भुदरूघुटु गांव का रहने वाला है. वह अपने परिवार के साथ कोकपाड़ा से ट्रैन में बैठकर घाटशिला पहुंचा और पैदल ही डुमरिया जा रहा था. कहा कि बुधवार रात में बारिश होने के कारण वह परिवार के साथ सुरदा बस स्टैंड में ही रूक गया. गुरूवार सुबह कुछ बिना खाये पीये ही पैदल डुमरिया के लिए निकल पड़ा. उसके पास उतनी रुपये भी नही है कि वह परिवार समेत कुछ खा सके या वाहन से अपने घर जा सके. सबर परिवार का दुखड़ा सुनकर मुसाबनी प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन और उपाध्यक्ष रविन्द्र राज ने सबर परिवार को इटली, बिस्कुट और पानी उपलब्ध कराया ताकि सबर परिवार नाश्ता कर ले. इसके पश्चात झामुमो नेताओं ने राजू सबर को गाड़ी भाड़ा देकर सबर परिवार को डुमरिया भेजवाया. मौके पर प्रदीप गोप, भीमसेन सोरेन, बाबुलाल हेम्ब्रम, जादुनाथ मांडी, हरेराम मुर्मू, बलराम नायक समेत अन्य उपस्थित थे.






