
जमशेदपुर : जमशेदपुर में पार्किंग का रेट मनमाना हो गया है और किसी तरह का कोई गारंटी तक नहीं है. इसको देखते हुए आंदोलन शुरू हो चुका है. सोमवार को योगी यूथ ब्रिगेड के महानगर अध्यक्ष साकेत भारद्वाज के नेतृत्व में जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी के नाम जमशेदपुर के साकची, बिष्टुपुर जैसे महत्वपूर्ण व्यवसायिक क्षेत्रों में अप्रत्याशित रूप से पार्किंग शुल्क को 10 रूपये से 20 रूपये एवं 40 रूपये किये जाने के विरोध में एक ज्ञापन सौंपा गया. इस जनविरोधी फैसले को अविलम्ब वापस लेने की मांग की गयी ताकि जमशेदपुर के गरीब तबके के मजदूरो, छात्रो एवं बेरोजगार युवाओं पर पैसे का अतिरिक्त बोझ ना पड़े. मांगें पूरी नहीं होने पर 15 दिनों के बाद चरणबद्ध तरीके से आंदोलन चलाने की भी बात कहीं. कार्यक्रम में मुख्य रूप से साकेत भारद्वाज, समरेश सिंह, रंजीत सिंह, शशि ओझा, कृष्णमोहन सिंह, राजेश सिंह, पवन सिंह, संतोष सिंह, चिन्टू ओझा, जयकुमार शर्मा, मोनू सिंह, कुन्दन यादव, अंकित चौधरी, सूरज सिंह, श्रीकांत सिंह, मस्त सिंह राजा आदि उपस्थित थे.




