जमशेदपुर : कोरोना के कारण पिछले पांच महीनों से बंद पड़े सलून एवं स्पॉ संचालकों की स्थिति दयनीय हो गयी है. वैसे झारखंड सरकार ने अनलॉक 4 के तहत सलून संचालकों के लिए रियायत दी है. जहां राज्य भर के सलून एवं स्पॉ संचालक कोविड- 19 के नियमों का पालन करते हुए अपने संस्थान खोल सकेंगे. वैसे पिछले पांच- छः दिनों से राज्य भर के सलून एवं स्पॉ खुल रहे है, लेकिन ग्राहक नहीं आने और बीते पांच महीनों से जर्जर हो चुके सलून एवं स्पॉ के कारण सलून संचालक आर्थिक तंगी से गुजर रहे सलून एवं स्पॉ संचालकों ने बैठक कर सरकार से आर्थिक मदद दिए जाने की मांग की है.

जमशेदपुर के जुबिली पार्क के समीप शहर के सलून एवं स्पॉ संचालकों ने बैठक कर सरकार से अपने संस्थानों को फिर से पटरी पर लाने के लिए आर्थिक सहयोग की मांग की है. साथ ही सलून संचालकों ने शहरवासियों से सलूनों में ही शेविंग और हेयर ड्रेसिंग कराने की अपील की है. इन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण के खतरे से बचने के लिए सलून- पार्लर एवं स्पाॉ में कोविड- 19 के तहत सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन किया जा रहा है. फिलहाल शहर के सलून- पार्लर एवं स्पॉ लॉकडाउन के कारण उपजे हालात को लेकर बेहाल हैं.








