
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा में पुलिस ने बालु माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और बालू लदे ट्रक- ट्रैक्टर को जब्त किया है. पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस गिरफ्तार युवकों को जेल भेज दिया है. पुलिस ने बताया कि उन्हे गु्प्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में रात के समय अवैध बालु की ढुलाई की जाती है. इस संबंध में जिला खान कायार्लय में संपर्क किया गया और अवैध बालु लदे परिवहन के रोकथाम के लिए अनुरोध किया गया था. इसके बाद खान निरीक्षक विश्वनाथ उरांव, गोइलकेरा थानेदार, विकास कुमार, सहायक अवर निरीक्षक, यदुनंदन महतो समेत अन्य जवानों के साथ पुलिस ने गोइलकेरा मस्जिद चौक के पास चेकिंग अभियान चलाया. इसी क्रम में रात के करीब दो बजे मनोहरपुर- चक्रधरपुर मुख्य सड़क पर कुछ वाहनों को आते हुए देखा. इसके बाद सभी वाहनों की तलाशी ली गयी.

इस दौरान बालु लदे ट्रक- ट्रैक्टर के चालकों से चालान मांगी गया. इसके बाद चालकों ने चालान उपलब्ध नही कराया. इसके बाद पुलिस ने जब्ती सूची बनाकर वाहनों को जब्त किया. पुलिस ने तीन चालक, मंगल सिंह सरदार, छोटे लाल महतो, सोमाय बानसिंह को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने संबंधित मामला दर्ज किया है. विदित हो कि क्षेत्र में अवैध बालू का कारोबार जोरों पर है. बालू के अवैध कारोबारी दिन ढलते ही सक्रिय हो जाते है. विशेषकर रात्रि के समय बालू के डिमांड के अनुरूप गंतव्य तक पहुंचाया जाता है. तांतनगर स्थित संगम नदी तट, रोलाडीह नदी तट व सिनी गांव में कार्य चल रहा है. दूसरी ओर अवैध बालू के परिवहन को लेकर टाटा -बाइपास मार्ग अवैध कारोबारियों के लिए सेफ जोन बना हुआ है. उक्त मार्ग से चाईबासा में प्रवेश करने वाले मार्ग जैसे ऊपर टुंगरी एवं अमलाटोला रेलवे फाटक मार्ग व बांधपाडा मार्ग स्थित रेलवे फाटक मार्ग से बालू का स्टॉक मंगवाया जा रहा है.








