जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना पुलिस को बीती रात बड़ी कामयाबी मिला है. एक साल से फरार अपराधी को पुलिस ने ओड़िशा के रायरंगपुर से गिरफ्तार कर लिया है. मामले में बिष्टुपुर थाना प्रभारी ने बताया की अपराधी गुरप्रीत सिंह बिरदी 12-13 साल से जमीन बेचने के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करता था और पिछले एक साल से फरार चल रहा था. अपराधी जमशेदपुर के सुदरनगर में रहता था और जमीन के नाम पर लोगों से घोटाला करता था. इसमे कुछ विदेशी भी फसे थे. वहीं बागबेड़ा के राजेश रजत से वह 3 लाख 40 हजार जमीन के नाम पर लेकर फरार था. जिसके बाद पुलिस ने उसकी तफ्तीश शुरू की. गुप्त सूचना पर बीती रात ओड़िशा रायरंगपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है. वही उस पर 40 अन्य लोगों ने जमीन के नाम पर धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज कराया है. वहीं शनिवार को उसके पूछताछ के बाद जेल भेजा जा रहा है. अपराधी मूल रूप से अमृतसर का रहने वाला था.




