
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना की पुलिस ने भालुबासा से दो लोगों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भालुबासा जोड़ा मंदिर के आसपास दो व्यक्ति ब्राउन शुगर की बिक्री कर रहे है. सूचना का सत्यापन एवं कार्रवाई करते हुए दो व्यक्ति भुइयांडीह लाइन नंबर 3 रवि किशोर पांडेय और सीतारामडेरा के इंद्रानगर निवासी चंदन गिरी को गिरफ्तार किया. उनके पास से 65 पुड़िया ब्राउन शुगर जब्त किया गया है. पुलिस ने इस मामले में पूछताछ करने के बाद उनको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.






