जमशेदपुर : बीते शुक्रवार को परसुडीह थाना क्षेत्र की पांच वर्षीय नाबालिग़ के साथ दुष्कर्म मामले में पुलिस ने आरोपी युवक सुशेण हेमब्रम को गिरफ्तार कर लिया है, जिसे पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. गौरतलब हो कि मामला प्रकाश में आने के बाद रविवार को स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पुलिस के खिलाफ जमकर हंगामा किया था. पुलिस पर आरोपी को बचाने के भी आरोप लगे थे. (नीचे भी पढ़ें)
यहां तक कि रविवार देर रात विधायक प्रतिनिधि मिथुन चक्रवर्ती बीजेपी नेता गोविंदा पति, जेबीकेएसएस नेता गणपति करुआ, मोहम्मद सिकंदर, महिला नेत्री मीणा रानी प्रधान ने थाना घेराव कर इंसाफ की गुहार लगाई थी जिसके बाद पुलिस के आलाधिकारी हरकत में आए और सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. उधर बच्ची का सादर अस्पताल में ईलाज चल रहा है.




